सम्मानित रोटरी सदस्य
*मऊ जनपद के लिए गर्व का अवसर*
रोटरी क्लब, मऊ ( अंतरराष्ट्रीय संस्था) के तत्वाधान में पहली बार “पृथ्वी संरक्षण ओलंपियाड” का आयोजन किया जा रहा है।
यह ओलंपियाड गणित या सामान्य विषयों की तरह एक साधारण प्रतियोगिता नहीं, बल्कि *पर्यावरण संरक्षण* जैसे *वैश्विक संकट* पर बच्चों को जागरूक बनाने का अनोखा प्रयास है।
*कक्षा 6, 7 और 8* के *विद्यार्थी* इसमें भाग ले सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थी केवल एक कागज पर अपना नाम, कक्षा, विद्यालय, मोबाइल नंबर लिखकर उसका फोटो व्हाट्सएप कर सकते हैं — और पंजीकरण पूरा करें...!!!
जो भी प्रतिभागी *उत्कृष्ट स्थान* प्राप्त करेंगे, उन्हें रोटरी के *पर्यावरण जागरूकता अभियान के विशेष मंच* पर *सम्मानित* किया जाएगा और उनकी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
मऊ जनपद के सभी *अभिभावकों, शिक्षकों* और *नागरिकों* से निवेदन
अपने बच्चों को इस *पर्यावरणीय मिशन* से जोड़ें।
धरती बचाने की प्रेरणा आज की पीढ़ी को देना ही सबसे बड़ा उपहार है।
आइए, *बच्चों को जागरूक* *जिम्मेदार* और *संवेदनशील भविष्य* का *नागरिक* बनाएं।
पृथ्वी संरक्षण ओलंपियाड — हमारी धरती, हमारा दायित्व!
*कार्यक्रम:- पृथ्वी संरक्षण ओलंपियाड*
*कार्यक्रम स्थल:- दयानंद बाल विद्या मंदिर, आर्य समाज, मऊ*
*दिन, दिनांक एवं समय :- दिन रविवार, 23 नवंबर 2025, प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक*
कार्यक्रम संयोजक: रो. सौरभ बरनवाल
कार्यक्रम सह संयोजक: शैलेन्द्र पर्यावरणविद
*रो. डॉ ए के सिंह (अध्यक्ष 2025- 26)*
*रो. यस खालिद (सचिव 2025-26)*
*रोटरी क्लब, मऊ*
*Dist. 3120*