होलागढ़ , 2 April | Event in Pratapgarh | AllEvents

होलागढ़

ambujnewspratapgarh

Highlights

Thu, 02 Apr • 12:30 PM

Rupapur

12+ people are Interested
Advertisement

Date & Location

Thu, 02 Apr • 12:30 PM (IST)

Rupapur

Bela Pratapgarh, Pratapgarh, India

Save location for easier access

Only get lost while having fun, not on the road!

About the event

होलागढ़
*प्रयागराज जनपद के विकासखंड होलागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचेड़ीह में मनरेगा योजना में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है।*


*अंबुज शर्मा जिला संवाददाता* ✍🏻✍🏻✍🏻

ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की खुदाई के नाम पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। मौके पर जहां केवल 2-4 मजदूर ही कार्य करते दिखे, वहीं रजिस्टर और ऑनलाइन उपस्थिति में 34 मजदूरों के नाम दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर वास्तविक कार्य नहीं कराया जा रहा।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि यही नाला लगभग दो माह पहले खुदवाया जा चुका है, इसके बावजूद दोबारा खुदाई दिखाकर भुगतान कराने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पहले किए गए कार्य का भुगतान हुआ या नहीं, यह भी जांच का विषय है। ग्रामीणों को आशंका है कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सिर्फ मनरेगा ही नहीं, बल्कि सामुदायिक शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं में भी गड़बड़ियां की जा रही हैं। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि जनता के पैसों का सही इस्तेमाल हो सके

interested
Stay in the loop for updates and never miss a thing. Are you interested?
Yes
No

Ticket Info

To stay informed about ticket information or to know if tickets are not required, click the 'Notify me' button below.

Advertisement

Nearby Hotels

Rupapur, Bela Pratapgarh, Pratapgarh, India
Get updates and reminders

Host Details

ambujnewspratapgarh

ambujnewspratapgarh

Are you the host? Claim Event

Advertisement
होलागढ़ , 2 April | Event in Pratapgarh | AllEvents
होलागढ़
Thu, 02 Apr • 12:30 PM