

# Event Details

- **Event Name**: 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए। 
- **Event Start and End Date**: Fri, 20 Feb, 2026 at 07:00 pm – Fri, 20 Feb, 2026 at 08:45 pm
- **Event Description**: 20 फरवरी को अस्मिता थियेटर का चर्चित नाटक 'अंधा युग' नाटक देखिए। 
डॉ. धर्मवीर भारती द्वारा लिखित क्लासिक नाटक 'अंधा युग' का 20 फरवरी 2026 को सायं 7बजे, श्री राम सेंटर, मंण्डी हाउस, नई दिल्ली में मंचन होगा। 
अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन अरविन्द गौड़ ने किया हैं। संगीत डॉ. संगीता गौड़ का हैं। कास्टयूमस् व प्रोडक्शन नियंत्रक काकोली गौड़ नागपाल है।
Tickets: ₹100/-, ₹200/-, ₹300/-, ₹400/- टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध है। 

https://in.bookmyshow.com/plays/hindi-play-andha-yug/ET00370820 

मुख्य कलाकार:
गांधारी: सावेरी श्री गौड़, अश्वत्थामा: प्रभाकर पांडेय, धृतराष्ट्र: करण खन्ना, विदुर: साहिल मुखी, संजय:  रावल सिंह मंधाता चौहान, कृतवर्मा: अशुतोष सिंह, कृपाचार्य: अंकुर शर्मा, युयुत्सु: संजीव सिसोदिया, बूढ़ा भविष्य वक्ता: यानसिन हेमलता, प्रहरी: आशुतोष यादव, रितेश ओझा, बलराम: जीतेंद्र कुमार, गूंगा सैनिक: सुमित आनंद, युधिष्ठिर: विनोद पानेसर।
सहयोगी एक्टर: अर्पणा पौराणिक, आकांशा तिवारी, खुशबु चोपड़ा, करूणा शर्मा , ईशिका, निकिता तोमर, हेमन्त मिश्रा, अभिषेक शर्मा, अरुण पंघाल, गौरव सांटोलिया, अमित उपाध्याय, विभोर विक्रम सिंह, प्रथम बाम्बा, सक्षम अरोड़ा,
रवि कौशिक, लवकुश पाल, अजय कांता, वैभव गिरहे, दिव्यांशु यादव, शाहरुख अली, कृष्णा भंडारी, संभव कश्यप, नरेंद्र शर्मा, आकाश अग्रवाल, शाहदाब ख़ान चौधरी, अमरजीत कुमार, शशिकांत तिवारी, अजीत सिंह, अभिषेक दुबे, मो. जुहैब, रजत शांडिल्य, अभिराज सिंह, संदीप सैनी, प्रिया महाला, युविका नागर, अनिकेत मीणा, आर्यन राजपूत, भूपेंद्र, नरेंद्र सिंह तथा अस्मिता थिएटर टीम।
आवाज कलाकार - 
व्यास: बजरंग बली सिंह 
कृष्णा: प्रिंस नागपाल 
संगीत रिकॉर्डिंग और प्रबंधन: सैंडी सिंह 
प्रोडक्शन इंचार्ज और कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: काकोली गौड़ नागपाल
संगीत निर्देशक: डॉ. संगीता गौड़ 

अस्मिता थियेटर की प्रस्तुति।
अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 साल। 

अंधा युग नाटक की समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक परिस्थितियों में प्रासंगिकता। 

अंधा युग 1953 में लिखा गया एक प्रसिद्ध पद्य नाटक है, जिसे प्रख्यात उपन्यासकार, कवि और नाटककार डॉ. धर्मवीर भारती ने हिंदी में लिखा था। यह नाटक महाभारत के युद्ध के अंतिम दिन की घटनाओं पर आधारित है। यह केवल एक ऐतिहासिक या पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि युद्ध और उसके परिणामों के माध्यम से मानवीय इच्छाओं, नैतिक द्वंद्व, लोभ-लालच, सत्ता संघर्ष, द्वेष और समाज में फैली आत्मवंचना को उजागर करता है। 

यह नाटक युद्ध की विभीषिका और उसके पीछे छिपे मानव अहंकार, सत्ता की भूख, जाति, धर्म और धन की लालसा को उजागर करता है। यह दिखाता है कि जब समाज इन तत्वों के वशीभूत होकर तर्क, करुणा और नैतिकता को त्याग देता है, तब परिणाम केवल विनाश, मोहभंग, निराशा और विध्वंस ही होते हैं, ठीक उसी तरह जैसे महाभारत के युद्ध में हुआ था, जहाँ अंततः सभी कुछ नष्ट हो गया। 

'अंधा युग" आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। जब हम देखते हैं कि दुनिया भर में राजनीतिक द्वेष, धार्मिक उन्माद, जातीय हिंसा, और सत्ता के संघर्ष लगातार बढ़ते जा रहे हैं, तब यह नाटक एक चेतावनी की तरह सामने आता है। यह बताता है कि यदि मानवता, संवेदना और आपसी सह-अस्तित्व के मूल्यों** को भुला दिया जाए, तो समाज एक अंधे युग** की ओर ही अग्रसर होता है, जहाँ न कोई आशा बचती है, न विश्वास, न इंसानियत। 

यह नाटक आज के राजनैतिक कर्णधारों , समाज और नागरिकों को एक गहरा संदेश देता है कि युद्ध किसी भी रूप में हो,  विचारधारा का, धर्म का, जाति का या सत्ता का, अंततः वह सब कुछ नष्ट कर देता है। 

अंधा युग एक युद्ध-विरोधी नाटक होने के साथ-साथ मानवता, करुणा, आत्मचिंतन और नैतिक पुनर्जागरण का संदेश भी देता है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अहंकार और स्वार्थ की राजनीति से ऊपर उठकर एक ऐसे समाज की कल्पना करें जहाँ संवेदना और समानता के मूल्य सर्वोपरि हों। 

#AsmitaTheatre #Theatre
#धर्मवीर_भारती #अंधायुग #नाटक #AndhaYug
#DharamvirBharati
#playwright #Drama #AsmitaTheatreStudioMumbai #actor #Acting #Delhi #DelhiTheatre #AsmitaTheatreGroup 
#AsmitaTheatreMumbai
#LiveTheatre #DelhiStage
#TheatrePerformance
- **Event URL**: https://allevents.in/new-delhi/20-फरवरी-को-धर्मवीर-भारती-का-चर्चित-नाटक-अंधा-युग-देखिए।/200029686110915
- **Event Categories**: theatre, art, performances, entertainment
- **Interested Audience**: 
  - total_interested_count: 134

## Ticket Details


## Event venue details

- **city**: New Delhi
- **state**: DL
- **country**: India
- **location**: Shri Ram Centre
- **lat**: 28.626828277819
- **long**: 77.232738261499
- **full address**: Shri Ram Centre, 4 Safdar Hashmi Marg, Mandi House Chowk,Delhi, India, New Delhi

## Event gallery

- **Alt text**: 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।
  - **Image URL**: https://cdn-az.allevents.in/events9/banners/5047d64e7850cffbc675e619f3c3d96993e47f65eaab685a7c9bd7e7b4726578-rimg-w1080-h570-dc42182a-gmir?v=1771458375

## FAQs

- **Q**: When and where is 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।  being held?
  - **A:** 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।  takes place on Fri, 20 Feb, 2026 at 07:00 pm to Fri, 20 Feb, 2026 at 08:45 pm at Shri Ram Centre, 4 Safdar Hashmi Marg, Mandi House Chowk,Delhi, India, New Delhi.
- **Q**: Who is organizing 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए। ?
  - **A:** 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।  is organized by Asmita Theatre Group.
- **Q**: Who is this event for? Is it right for me?
  - **A:** 20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।  is ideal for art lovers, collectors, creatives, and anyone inspired by visual arts, installations, and exhibitions. Whether you're a first-time attendee or a longtime enthusiast in New Delhi, this event is thoughtfully curated to deliver a standout experience worth every moment. With 130+ people already showing interest, this is clearly an event worth adding to your calendar - don't miss out.

## Structured Data (JSON-LD)

```json
[
    {
        "@context": "https://schema.org",
        "@type": "Event",
        "name": "20 फरवरी को धर्मवीर भारती का चर्चित नाटक अंधा युग देखिए।",
        "image": "https://cdn-az.allevents.in/events9/banners/5047d64e7850cffbc675e619f3c3d96993e47f65eaab685a7c9bd7e7b4726578-rimg-w1080-h570-dc42182a-gmir?v=1771458375",
        "startDate": "2026-02-20",
        "endDate": "2026-02-20",
        "url": "https://allevents.in/new-delhi/20-फरवरी-को-धर्मवीर-भारती-का-चर्चित-नाटक-अंधा-युग-देखिए।/200029686110915",
        "location": {
            "@type": "Place",
            "name": "Shri Ram Centre",
            "address": {
                "@type": "PostalAddress",
                "streetAddress": "4 Safdar Hashmi Marg, Mandi House Chowk,Delhi, India",
                "addressLocality": "New Delhi",
                "addressRegion": "DL",
                "addressCountry": "IN"
            },
            "geo": {
                "@type": "GeoCoordinates",
                "latitude": "28.626828277819",
                "longitude": "77.232738261499"
            }
        },
        "eventAttendanceMode": "https://schema.org/OfflineEventAttendanceMode",
        "description": "20 फरवरी को अस्मिता थियेटर का चर्चित नाटक 'अंधा युग' नाटक देखिए। \nडॉ. धर्मवीर भारती द्वारा लिखित क्लासिक नाटक 'अंधा युग' का 20 फरवरी 2026 को सायं 7बजे, श्री राम सेंटर, मंण्डी हाउस, नई दिल्ली में मंचन होगा। \nअस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन अरविन्द गौड़ ने किया हैं। संगीत डॉ.",
        "organizer": [
            {
                "@type": "Organization",
                "name": "Asmita Theatre Group",
                "url": "https://allevents.in/org/asmita-theatre-group/2993582",
                "description": "ASMITA THEATRE is one of the leading Hindi theatre groups in the country, committed to aesthetically innovative and socially relevant theatre"
            }
        ]
    }
]
```