

# Event Details

- **Event Name**: Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026)
- **Event Start and End Date**: Sun, 30 Aug, 2026 at 08:15 am (+05:30)
- **Event Description**: सशक्त बेटी – सुन्दर समाज (SBSS2026) 
वैचारिक एवं सामाजिक जागृति प्रतियोगिता -  प्रश्न

प्रश्न 1:
अपने माता-पिता के जीवन में किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदानों को महसूस करते हुए एक छोटी-सी कहानी लिखिए। बताइए कि उन्होंने आपके बेहतर भविष्य के लिए किन सपनों और इच्छाओं का त्याग किया। साथ ही यह भी लिखिए कि उनके आपके प्रति प्रेम और बलिदान का सम्मान करते हुए आप अपने आपको कैसे योग्य बनाएँगे? और उनके किस अधूरे सपने/इच्छा को पूरा करने का संकल्प आप ले सकते हो? अपने दिल की भावनाएँ सरल शब्दों में व्यक्त कीजिए।
प्रश्न 2:
तुम जो आज हो - क्या केवल अपने कारण हो? तुम्हारी भाषा, भोजन, पहचान, शिक्षा, पहनावा और जीवन के लगभग हर महत्त्वपूर्ण भाग तुम्हें किन-किन स्रोतों से मिले हैं? सोचो - तुम्हारे व्यक्तित्व निर्माण में किन-किन लोगों, परिस्थितियों अथवा अन्य स्रोतों का योगदान है। इस पूरे मनन-चिन्तन को विस्तार से लिखो। यदि कृतज्ञता (आभार) का भाव उत्पन्न हो, तो किस-किस के प्रति और क्यों - कारण सहित लिखो।
प्रश्न 3:
कम उम्र के प्रेम-प्रसंग और भावनात्मक भटकाव युवाओं (लड़के-लड़कियों) की पढ़ाई, परिवार और भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं। ऐसी स्थितियां आगे चलकर पारिवारिक विघटन और अपराधी मानसिकता के लोगों द्वारा शारीरिक व आर्थिक शोषण का कारण बनती हैं। SBSS के जागरूक प्रतिभागी के रूप में, आप युवाओं को इस आत्मघाती भ्रम से बचाने के लिए क्या व्यावहारिक रणनीति अपनाएंगे? वे अपने आत्मसम्मान, सीमाओं और वास्तविक लक्ष्यों पर कैसे केंद्रित रहें? ठोस तर्कों के साथ समझाएं।
प्रश्न 4:
अपने गाँव/समाज की उस एक समस्या को पहचानिए जो आपको सबसे अधिक प्रभावित करती है। यह समस्या आपके विचारों या जीवन को कैसे प्रभावित करती है? यदि आप बदलाव ला सकें, तो अपने स्तर पर आप कौन-से सार्थक कदम उठाएँगे? क्या “सशक्त बेटी – सुन्दर समाज (SBSS) जैसे प्रयास” उस समस्या के समाधान में सहायक लगते हैं? यदि हाँ, तो कैसे? यदि नहीं, तो क्यों?
(अथवा)
तुम अपने समय का उपयोग कैसे करती हो? एक दिन की अपनी दिनचर्या लिखो और विश्लेषण करो कि उसमें से कितना समय तुम्हारे विकास (growth) में लगता है और कितना व्यर्थ चला जाता है?
प्रश्न 5:
यदि तुम्हें अपने जीवन की कहानी एक पुस्तक के रूप में लिखनी हो, तो उसका शीर्षक क्या होगा? अब सोचो - क्या तुम उस शीर्षक के अनुसार जीवन जी रही हो? यदि नहीं, तो क्या बदलना चाहोगी? विस्तार से लिखें।
प्रश्न 6:
श्रीमद्भगवद्गीता के द्वितीय, तृतीय और षष्ठ अध्यायों में से किसी एक अथवा सभी का अध्ययन करने के पश्चात - आपको इनमें से क्या सबसे अधिक सार्थक और जीवन में अपनाने योग्य लगा? आपने अपने जीवन, कर्तव्य और अपनी सोच के बारे में क्या समझा? SBSS के प्रश्नों को यदि गीता की दृष्टि से देखें, तो आपने इन्हें किस भाग से सम्बन्धित पाया?
प्रश्न 7:
आपके अनुसार “स्त्री शक्ति” केवल परिवार ही नहीं अपितु समाज में निर्माण और परिवर्तन की मुख्य कड़ी है? अपने विचार स्पष्ट कीजिए। यदि आपको अपने परिवार से ही इस परिवर्तन की शुरुआत करनी हो, तो आप कौन-से मूल्य, सोच और व्यवहार विकसित करना चाहेंगे, जो न केवल आपके घर की समृद्धि बढ़ाएँ बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श स्थापित करें?
(अथवा)
आप अपने गाँव/समाज के किसी एक प्रेरणादायक व्यक्ति का उदाहरण देकर, जिनके जीवन ने आपको गहराई से प्रभावित किया हो। उनके व्यक्तित्व की कौन-सी विशेषताएँ आपको प्रेरित करती हैं, और आप उन्हें अपने जीवन में किस प्रकार अपनाना चाहेंगे?
(अथवा)
वैकल्पिक प्रश्न 7 अ: आपका आदर्श व्यक्ति कौन है? जिसका जीवन आपके लिए प्रेरणा-स्रोत हो, (जैसा आप बनना चाहते हैं), कारण बताएँ? कल्पना कीजिए, अगर उस आदर्श व्यक्ति के सभी गुण आपमें आ जाए, - तब आपके परिवार, समाज, और गाँव - क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं? अब सोचिए, आपकी आज की जीवन शैली और आपके आदर्श की जीवन शैली में क्या समानताएँ और अन्तर हैं? 

#SBSS #सशक्त_बेटी_सुन्दर_समाज #सिकंदराराऊ #Sikandrarao #हाथरास #Hathras #उत्तर_प्रदेश #नारी_शक्ति #युवा_जागृति #व्यक्तित्व_निर्माण #श्रीमद्भगवद्गीता #सामाजिक_सुधार #शिक्षा_और_संस्कार
- **Event URL**: https://allevents.in/etah/sashakt-beti-sundar-samaj-sbss2026/200030600998835
- **Interested Audience**: 
  - total_interested_count: 0

## Ticket Details


## Event venue details

- **city**: Etah
- **state**: UP
- **country**: India
- **location**: Sikandra Rao Dehat
- **lat**: 27.7062303
- **long**: 78.3927503
- **full address**: Sikandra Rao Dehat, Sikandra Rao, Etah, India

## Event gallery

- **Alt text**: Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026)
  - **Image URL**: https://cdn-az.allevents.in/events5/banners/f3d3f7c2a73da972488385095bfa3ad1f6e397db61a579125032cb929394958b-rimg-w1200-h400-dcf8f8f8-gmir?v=1787428055

## FAQs

- **Q**: When and where is Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026) being held?
  - **A:** Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026) takes place on Sun, 30 Aug, 2026 at 08:15 am to Sun, 30 Aug, 2026 at 08:15 am at Sikandra Rao Dehat, Sikandra Rao, Etah, India.
- **Q**: Who is organizing Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026)?
  - **A:** Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026) is organized by सशक्त बेटी सुन्दर समाज.

## Structured Data (JSON-LD)

```json
[
    {
        "@context": "https://schema.org",
        "@type": "Event",
        "name": "Sashakt Beti Sundar Samaj (SBSS2026)",
        "image": "https://cdn-az.allevents.in/events5/banners/f3d3f7c2a73da972488385095bfa3ad1f6e397db61a579125032cb929394958b-rimg-w1200-h400-dcf8f8f8-gmir?v=1787428055",
        "startDate": "2026-08-30T08:15:00+05:30",
        "url": "https://allevents.in/etah/sashakt-beti-sundar-samaj-sbss2026/200030600998835",
        "location": {
            "@type": "Place",
            "name": "Sikandra Rao Dehat",
            "address": {
                "@type": "PostalAddress",
                "streetAddress": "Sikandra Rao",
                "addressLocality": "Etah",
                "addressRegion": "UP",
                "addressCountry": "IN"
            },
            "geo": {
                "@type": "GeoCoordinates",
                "latitude": "27.7062303",
                "longitude": "78.3927503"
            }
        },
        "eventAttendanceMode": "https://schema.org/OfflineEventAttendanceMode",
        "description": "सशक्त बेटी – सुन्दर समाज (SBSS2026) \nवैचारिक एवं सामाजिक जागृति प्रतियोगिता -  प्रश्न\n\nप्रश्न 1:\nअपने माता-पिता के जीवन में किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदानों को महसूस करते हुए एक छोटी-सी कहानी लिखिए। बताइए कि उन्होंने आपके बेहतर भविष्य के लिए किन सपनों और इच्छाओं का त्याग किया। साथ ही यह भी लिखिए कि",
        "organizer": [
            {
                "@type": "Organization",
                "name": "   ",
                "url": "https://allevents.in/org/सशक्त-बेटी-सुन्दर-समाज/28114282",
                "description": "सशक्त बेटी सुन्दर समाज. 19 likes · 1 talking about this. Social Service"
            }
        ]
    }
]
```