

# Event Details

- **Event Name**: कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें 
- **Event Start and End Date**: Mon, 02 Mar, 2026 at 12:00 am
- **Event Description**: ‼️आज का पंचांग 03/02/2026‼️

?मंगलवार का पंचांग, पंचाग, हिन्दू पंचाग,  पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-


1:- तिथि
2:- वार 
3:- नक्षत्र 
4:- योग 
5:- करण 



?पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग का श्रवण करते थे 

?शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।
वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।
नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।
योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।
*करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।
इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए ।


?आज का पंचांग?

3 फरवरी का पंचांग, 2026 

हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।




।। आज का दिन मंगलमय हो ।।

दिन (वार) – मंगलवार  के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।

मंगलवार  को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।

#मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।



#मंगलवार के व्रत से सुयोग्‍य संतान की प्राप्ति होती है, बल, साहस और सम्मान में भी वृद्धि होती है।

मंगलवार को धरती पुत्र मंगलदेव की आराधना करने से जातक को मुक़दमे, राजद्वार में सफलता मिलती है, उत्तम भूमि, भवन का सुख मिलता है, मांगलिक दोष दूर होता है।




*विक्रम संवत् 2082,
*शक संवत – 1947
*कलि सम्वत 5127
*अयन – उत्तरायण
*ऋतु – बसंत ऋतु
*मास – फाल्गुन माह,
*पक्ष – कृष्ण पक्ष
*चंद्र बल – मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ,

मंगलवार को मंगल की होरा :-
प्रात: 7.08 AM से 8.02 AM तक

दोपहर 01.09 PM से 8.06 PM तक

रात्रि 19.56 PM से 21.06 PM तक

मंगलवार को मंगल की होरा में हाथ की निम्न मंगल पर दो बूंद सरसो का तेल लगा कर उसे हल्के हल्के रगड़ते हुए अधिक से अधिक मंगल देव के मन्त्र का जाप करें ।

कृषि, भूमि, भवन, इंजीनियरिंग, खेलो, साहस, आत्मविश्वास

और भाई के लिए मंगल की होरा अति उत्तम मानी जाती है ।

मंगलवार के दिन मंगल की होरा में मंगल देव के मंत्रो का जाप करने से कुंडली में मंगल मजबूत होते है, पूरे दिन शुभ फलो की प्राप्ति होती है ।


मंगल देव के मन्त्र
ॐ अं अंगारकाय नम: अथवा

ॐ भौं भौमाय नम:”


#तिथि :- द्वितीया 12.40 AM बुधवार 4 फरवरी तक,

तिथि के स्वामी :- द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है ।

द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान श्री ब्रह्मा जी है ।

द्वितीया तिथि के स्वामी सृष्टि के रचियता भगवान ‘ब्रह्मा’ जी हैं। इसका विशेष नाम ‘सुमंगला’ है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है।

सोमवार और शुक्रवार को द्वितीया तिथि मृत्युदा होती है।

लेकिन बुधवार के दिन दोनों पक्षों की द्वितीया में विशेष सामर्थ होता है और यह सिद्धिदा हो जाती है, अर्थात इसमें किये गये सभी कार्य शुभ और सफल होते हैं।

द्वितीया तिथि को चारो वेदो के रचियता ब्रह्मा जी का स्मरण करने से कार्य सिद्ध होते है।

व्यासलिखित पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी के चार मुख हैं, जो चार दिशाओं में देखते हैं। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा को स्वयंभू (स्वयं जन्म लेने वाला) और चार वेदों का निर्माता माना गया है।

ब्रह्मा जी की उत्पत्ति विष्णु की नाभि से निकले कमल से मानी गयी है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी के एक मुँह से हर वेद निकला था।

देवी सावित्री ब्रह्मा जी की पत्नी, माँ सरस्वती ब्रह्मा जी की पुत्री, सनकादि ऋषि,नारद मुनि और दक्ष प्रजापति इनके पुत्र और इनका वाहन हंस है।

ब्रह्मा जी ने अपने चारो हाथों में क्रमश: वरमुद्रा, अक्षरसूत्र, वेद तथा कमण्डलु धारण किया है।

द्वितीया तिथि को ब्रह्मचारी ब्राह्मण की पूजा करना एवं उन्हें भोजन, अन्न, वस्त्र आदि का दान देना बहुत शुभ माना गया है।

भारत के राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा जी का विश्व प्रसिद्द मंदिर है, ब्रह्मा जी की पूजा भारत में केवल यहीं पुष्कर तीर्थ के ब्रह्मा मंदिर में ही की जाती है । यहाँ पर ब्रह्मा जी के दर्शन पूजा से समस्त कार्य सिद्ध होने लगते है ।

ऐसा माना जाता है कि पुष्कर तीर्थ को स्वयं सृष्टि के हिंदू देवता ब्रह्मा द्वारा निर्मित किया गया था । इस तीर्थ में हर साल लाखो हिन्दू ब्रह्मा जी के दर्शन, उनकी पूजा करने के लिए आते है ।

शुक्ल पक्ष की द्वितीया में भगवान शंकर जी माँ पार्वती के संग होते हैं इसलिए भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

लेकिन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि में भगवान शंकर की पूजा करना उत्तम नहीं माना जाता है।



नक्षत्र  – मघा 10.10 AM तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
नक्षत्र के देवता, ग्रह स्वामी –  मघा नक्षत्र के देवता पितर देव और नक्षत्र स्वामी केतु जी है। ।
मघा का अर्थ होता है महान। मघा नक्षत्र का आकाश में 10वां स्थान है। मघा नक्षत्र के चारों चरण सिंह राशि में हीआते हैं।  

मघा नक्षत्र को सिंहासन द्वारा दर्शाया गया है जो शक्ति, उच्च प्रतिष्ठा, गुणों का प्रतीक है। मघा नक्षत्र के जातको पर जीवन भर केतु और सूर्य का प्रभाव रहता है।  

मघा नक्षत्र का आराध्य वृक्ष: बरगद एवं नक्षत्र का स्वभाव उग्र, क्रूर माना गया है।

मघा नक्षत्र में जन्मे जातक बुद्धिमान, स्पष्टवादी, दयालु, भरोसेमंद, साहसी, धीरे बोलने वाले, बड़ो का सम्मान करने वाले और अपनी स्त्री के वश में रहने वाले होते है। इन्हे भूमि, भवन और माता का पूर्ण सुख मिलता है।

लेकिन यदि चन्द्रमा, केतु और सूर्य खराब स्थिति में हैं तो जातक क्रोधी, शक्की, भावुक, बहुत अधिक चिंता करने वाला होता है।

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली स्रियाँ मददगार, परोपकारी, विलासी जीवन पर खर्च करने वाली लेकिन विवादों में शामिल होने वाली जल्द ही आवेश में आ जाने वाली होती है ।

मघा नक्षत्र के लिए भाग्यशाली संख्या 7 और 10, भाग्यशाली रंग, क्रीम, लाल , भाग्यशाली दिन शनिवार और मंगलवार का माना जाता है ।

मघा नक्षत्र में जन्मे जातको को तथा जिस दिन यह नक्षत्र हो उस दिन सभी को “ॐ पितृभ्यो नमः”। मन्त्र का जाप अवश्य करना चाहिए ।

मघा नक्षत्र के जातको को हर अमावस्या को पितरो के निमित ब्राह्मण भोजन और दान पुण्य करना चाहिए इससे पितरो के आशीर्वाद से जीवन से अस्थिरताएँ दूर होती है ।

इस नक्षत्र के जातको को भगवान शिव और माँ काली की आराधना भी श्रेष्ठ फलदाई कही गयी है ।

मघा नक्षत्र का पेड़ बरगद है, अतः मघा नक्षत्र में बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस नक्षत्र के जातको को बरगद के पेड़ के एक पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसे अपने घर के मंदिर में रखकर अगले दिन उस पत्ते को बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिए


योग :- शोभन 02.39 AM बुधवार 4 फरवरी तक
योग के स्वामी :-  शोभन योग के स्वामी बृहस्पति देव एवं स्वभाव श्रेष्ठ है । 
प्रथम करण : – तैतिल 13.11 PM तक
करण के स्वामी, स्वभाव :-    तैतिल करण के स्वामी विश्वकर्मा जी और स्वभाव सौम्य है ।
द्वितीय करण : – गर 12.40 AM बुधवार 4 फरवरी तक
करण के स्वामी, स्वभाव :-     गर करण के स्वामी भूमि तथा स्वभाव सौम्य है ।
ब्रह्म मुहूर्त : 05.23 AM से 6.16 AM तक
विजय मुहूर्त : 14.24 PM से 15.08 PM तक
गोधूलि मुहूर्त : 17.59 PM से 18.26 PM तक
अमृत काल : 19.50 AM से 23.24 AM मंगलवार 5 फरवरी तक
दिशाशूल - मंगलवार को उत्तर दिशा का दिकशूल होता है।

यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से गुड़ खाकर जाएँ 
गुलिक काल : – दोपहर 12:00 से 01:30 तक है ।
राहुकाल दिन – 3:00 से 4:30 तक।
सूर्योदय – प्रातः 07:08
सूर्यास्त – सायं 18:12
विशेष – द्वितीया को बैगन, कटहल और नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए ।

?पर्व – त्यौहार-मुहूर्त ?

हर संकट को दूर करने, सर्वत्र सफलता के लिए नित्य जपें हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम
“हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र (नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातक पर अपनी कृपा बनाए रखे, इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव हीं श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो “।

‼️आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो ‼️
- **Event URL**: https://allevents.in/etah/कुंडली-विश्लेषण-करवाने-केलिए-संपर्क-करें/200029732905253
- **Interested Audience**: 
  - total_interested_count: 0

## Ticket Details


## Event venue details

- **city**: Etah
- **state**: UP
- **country**: India
- **location**: Etah the City of King
- **lat**: 27.5627168
- **long**: 78.6513983
- **full address**: Etah the City of King, Etah, India

## Event gallery

- **Alt text**: कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें
  - **Image URL**: https://cdn-az.allevents.in/events3/banners/d52428dbc8a20a4950a6d5d629dcff173f6a606a6679f6320fce833c37cef5be-rimg-w1080-h1650-dc4f4017-gmir?v=1772093512

## FAQs

- **Q**: When and where is कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें  being held?
  - **A:** कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें  takes place on Mon, 02 Mar, 2026 at 12:00 am to Mon, 02 Mar, 2026 at 12:00 am at Etah the City of King, Etah, India.
- **Q**: Who is organizing कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें ?
  - **A:** कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें  is organized by Gahlaut Anjalee Vaastu & Astrology.

## Structured Data (JSON-LD)

```json
[
    {
        "@context": "https://schema.org",
        "@type": "Event",
        "name": "कुंडली विश्लेषण करवाने केलिए संपर्क करें",
        "image": "https://cdn-az.allevents.in/events3/banners/d52428dbc8a20a4950a6d5d629dcff173f6a606a6679f6320fce833c37cef5be-rimg-w1080-h1650-dc4f4017-gmir?v=1772093512",
        "startDate": "2026-03-02",
        "url": "https://allevents.in/etah/कुंडली-विश्लेषण-करवाने-केलिए-संपर्क-करें/200029732905253",
        "location": {
            "@type": "Place",
            "name": "Etah the City of King",
            "address": {
                "@type": "PostalAddress",
                "streetAddress": "Etah",
                "addressLocality": "Etah",
                "addressRegion": "UP",
                "addressCountry": "IN"
            },
            "geo": {
                "@type": "GeoCoordinates",
                "latitude": "27.5627168",
                "longitude": "78.6513983"
            }
        },
        "eventAttendanceMode": "https://schema.org/OfflineEventAttendanceMode",
        "description": "‼️आज का पंचांग 03/02/2026‼️\n\n?मंगलवार का पंचांग, पंचाग, हिन्दू पंचाग,  पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-\n\n\n1:- तिथि\n2:- वार \n3:- नक्षत्र \n4:- योग \n5:- करण \n\n\n\n?पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग का श्रवण करते थे \n\n?शास्त्रों के अनु",
        "organizer": [
            {
                "@type": "Organization",
                "name": "Gahlaut Anjalee Vaastu & Astrology",
                "url": "https://allevents.in/org/gahlaut-anjalee-vaastu-and-astrology/27513564"
            }
        ]
    }
]
```