

# Event Details

- **Event Name**: Saturday Post
- **Event Start and End Date**: Sat, 20 Dec, 2025 at 09:30 am – Sat, 27 Dec, 2025 at 08:30 am
- **Event Description**: *** अंगूठा छाप डॉक्टर सर्जन ***

मित्रों, ब्राजील के महान फूट बॉल खिलाड़ी "पेले" से जब एक पत्रकार ने उनकी सफलता का राज जानना चाहा, वे बोले मैं हमेशा अवसर की तलाश में रहता हूँ  और अवसर मिलते ही उसका लाभ उठाता हूँ।

अवसर सभी के जीवन में आते हैं किंतु सामान्यतया हम उन्हें, समस्या जान कर ठुकरा देते हैं। किंतु मुझे एक ऐसे अशिक्षित व्यक्ति के बारे में जानने को मिला जिसने हर अवसर को सहजता से स्वीकार किया एवं अद्भुत सफलता पायी।

केप टाउन में जन्में इस व्यक्ति के माता पिता बकरियाँ  चराते थे।आर्थिक विपन्नता में पले इस व्यक्ति ने कभी  स्कूल की सीढ़ी नहीं चढ़ी। पिता की बीमारी उसे केप टाउन ले आयी और वह यूनिवर्सिटी में मजदूरी करने लगा। मजदूरी में मिले पैसों का, अधिकांश भाग वह घर भेज देता था।

उसके बाद उसे, टेनिस कोर्ट की देखभाल का काम मिला जहाँ उसने तीन वर्ष काम किया।  फिर उसके जीवन में एक विचित्र मोड आया ...... जब प्रोफेसर रॉबर्ट जॉयस एक जिराफ पर कुछ संशोधन कर रहे थे। उन्होनें ऑपरेटिंग टेबल पर, एक बेहोश जिराफ को रखा हुआ था।किंतु जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ  जिराफ ने सर हिलाया।जिराफ की गर्दन को कसकर पकड़ने के लिए एक मजबूत आदमी की जरूरत थी।

प्रोफेसर थिएटर से बाहर आए और वहाँ एक मजबूत युवक को देखा तो उसे जिराफ की गर्दन को पकडने का आदेश दिया। ऑपरेशन आठ घंटे चला डॉक्टर ने दो बार चाय और कॉफी ब्रेक लिया, लेकिन वह युवक जिराफ की गर्दन पकड़े आठ घंटे तक शांति से खड़ा रहा और ऑपरेशन हो जाने पर चुपचाप वहाँ से चल दिया।

यह सिलसिला अनेकों सप्ताह चलता रहा। उसने इस दौरान दुगुना कार्य करने पर भी कभी न तो शिकायत की एवं ना ही अतिरिक्त पैसों की मांग की। प्राध्यापक रॉबर्ट जॉयस उसकी लगन और प्रामाणिकता से बहुत  प्रभावित हुए व उसे लॅब असिस्टंट पद पर नियुक्त कर दिया। अब वह यूनिवर्सिटी के "ऑपरेटिंग थिएटर" में, शल्य चिकित्सकों को सहायता करने लगा। इस पद पर उसने अनेक वर्षों तक कार्य किया और सर्जन को कार्य करते देखते हुए ही चिकित्सा का सूक्ष्म ज्ञान भी अर्जित करने लगा।

वर्ष १९५८ में उसके जीवन में फिर एक मोड़ आया।इस वर्ष डॉक्टर ख्रिश्चन बर्नार्ड ने यूनिवर्सिटी में हृदय प्रत्यारोपण ऑपरेशन करना प्रारंभ किया। वह युवक उनका सहायक बना और उसका पद था, "अतिरिक्त सर्जन"। डॉक्टर उसे ऑपरेशन करते हुए ही संबंधित काम भी सिखाते थे। उसकी उंगलियाँ बड़ी निपुणता से उत्तम टांके लगाने में सक्षम होने लगीं।वह प्रतिदिन औसतन ५० रोगियों पर टांके लगाता था। उसकी इस विलक्षण शिक्षण व्यवस्था में, उसे  शल्य चिकित्सा के साथ ही मानव शरीर की समझ मिली, इसे देखते हुए वरिष्ठ डॉक्टर्स ने उसे कनिष्ठ डॉक्टर्स को शस्त्र  क्रिया का तंत्र  सिखाने का काम दिया। अब वह यूनिवर्सिटी  का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गया था। वह वैद्यकीय शास्त्र की शर्तों से अभी भी अपरिचित था परंतु सबसे कुशल सर्जन के रूप में सिद्ध होते गया।

अगला मोड़ उसके जीवन में वर्ष १९७० में आया जब यकृत (Lever) पर संशोधन शुरू हुआ। उसने  शस्त्र क्रिया के दौरान यकृत की धमनी का पता लगाया एवं उसके कारण यकृत प्रत्यारोपण सुलभ हुआ। उसकी निरीक्षण क्षमता से वैद्यकीय विज्ञान की बड़ी हस्तियाँ भी आश्चर्यचकित थीं।

वह केप टाउन यूनिवर्सिटी से  ५० वर्ष जुडा रहा। इस कालखंड में उसने कभी अवकाश नहीं लिया प्रतिदिन रात को ३ बजे यूनिवर्सिटी जाने को निकलता था एवं ठीक ६ बजे ऑपरेशन थियेटर में प्रवेश करता था।

मित्रों,  इस विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति का नाम था "हैमिल्टन" - एक निरक्षर व्यक्ति, उसे जो सम्मान मिला वह चिकित्सीय इतिहास में किसी ओर को नहीं मिला।वह पहले "निरक्षर शिक्षक" थे जिन्होनें जीवन में ३०००० से अधिक शल्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। जो व्यक्ति कभी स्कूल नहीं गया,  उसे  "मानद मास्टर ऑफ मेडिसिन"से सम्मानित किया गया।वर्ष २००५ को उनके निधन पर, उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर में ही दफन किया गया।

मित्रों हेमिल्टन ने जीवन में आए प्रत्येक अवसर को स्वीकार किया, लगन और निष्ठा से कार्य किया, कभी भी अपनी ओर से पद, पैसा अथवा प्रसिद्धि पाने की लालसा नहीं की और परिणामस्वरूप उन्हें उस फल की प्राप्ति हुई जिससे उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदैव के लिए स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया।

सामान्यतः हमारे जीवन में आने वाले अवसर समस्या जान कर हम अनदेखा कर देते हैं। किंतु यदि हम उन्हें चुनौती मान कर स्वीकार करें तो निश्चित ही उनसे हमें लाभ होगा।

रवींद्र परूलेकर
२० डिसेंबर २०२५
मो न: ९४२६५२५४९६
- **Event URL**: https://allevents.in/ahmedabad/saturday-post/200029380785610
- **Event Categories**: 
- **Interested Audience**: 
  - total_interested_count: 1

## Ticket Details

- **Ticket URL**: http://facebook.com/200029380785610?utm_source=AllEvents.in&utm_medium=event-discovery-platform&utm_campaign=ahmedabad-events

## Event venue details

- **city**: Ahmedabad
- **state**: GJ
- **country**: India
- **location**: Satellite Jodhpur Ahmedabad
- **lat**: 23.020190984456
- **long**: 72.516342793517
- **full address**: Satellite Jodhpur Ahmedabad, Ahmedabad, India

## Event gallery

- **Alt text**: Saturday Post
  - **Image URL**: https://dyn-image.allevents.in/generate-image?v=4&title=Saturday+Post&date=Sat%2C+20+Dec%2C+2025+at+09%3A30+am&bg=1

## FAQs

- **Q**: When and where is Saturday Post being held?
  - **A:** Saturday Post takes place on Sat, 20 Dec, 2025 at 09:30 am to Sat, 27 Dec, 2025 at 08:30 am at Satellite Jodhpur Ahmedabad, Ahmedabad, India.

## Structured Data (JSON-LD)

```json
[
    {
        "@context": "https://schema.org",
        "@type": "Event",
        "name": "Saturday Post",
        "image": "https://dyn-image.allevents.in/generate-image?v=4&title=Saturday+Post&date=Sat%2C+20+Dec%2C+2025+at+09%3A30+am&bg=1",
        "startDate": "2025-12-20",
        "endDate": "2025-12-27",
        "url": "https://allevents.in/ahmedabad/saturday-post/200029380785610",
        "location": {
            "@type": "Place",
            "name": "Satellite Jodhpur Ahmedabad",
            "address": {
                "@type": "PostalAddress",
                "streetAddress": "Ahmedabad, India",
                "addressLocality": "Ahmedabad",
                "addressRegion": "GJ",
                "addressCountry": "IN"
            },
            "geo": {
                "@type": "GeoCoordinates",
                "latitude": "23.020190984456",
                "longitude": "72.516342793517"
            }
        },
        "eventAttendanceMode": "https://schema.org/OfflineEventAttendanceMode",
        "description": "*** अंगूठा छाप डॉक्टर सर्जन ***\n\nमित्रों, ब्राजील के महान फूट बॉल खिलाड़ी \"पेले\" से जब एक पत्रकार ने उनकी सफलता का राज जानना चाहा, वे बोले मैं हमेशा अवसर की तलाश में रहता हूँ  और अवसर मिलते ही उसका लाभ उठाता हूँ।\n\nअवसर सभी के जीवन में आते हैं किंतु सामान्यतया हम उन्हें, समस्या जान कर ठुकरा देते हैं।"
    }
]
```